dahej mukt mithila

(एकमात्र संकल्‍प ध्‍यान मे-मिथिला राज्‍य हो संविधान मे) अप्पन गाम घरक ढंग ,अप्पन रहन - सहन के संग,अप्पन गाम-अप्पन बात में अपनेक सब के स्वागत अछि!अपन गाम -अपन घरअप्पन ज्ञान आ अप्पन संस्कारक सँग किछु कहबाक एकटा छोटछिन प्रयास अछि! हरेक मिथिला वाशी ईहा कहैत अछि... छी मैथिल मिथिला करे शंतान, जत्य रही ओ छी मिथिले धाम, याद रखु बस अप्पन गाम - अप्पन बात ,अप्पन मान " जय मैथिल जय मिथिला धाम" "स्वर्ग सं सुन्दर अपन गाम" E-mail: apangaamghar@gmail.com,madankumarthakur@gmail.com mo-9312460150

AAP SABHI DESH WASHIYO KO SWATANTRAT DIWAS KI HARDIK SHUBH KAMNAE

मंगलवार, 22 नवंबर 2016

मैथिल मंच द्वारा मिथिला चौक कनाट प्लेस पर बैसार


Mani Bhushan Raju
नमस्कार मैथिलजन,
दिनांक 20 नवंबर 2016 के नई दिल्ली के कनाट प्लेस के मिथिला चौक पर युवा मैथिल विजय झा, बैजू ठाकुर आ मोहनराज झाजी के प्रयास सँ श्री रामबाबू सिंहजी के अध्यक्षता में दिल्ली -NCR के युवा मैथिल के बैसार सम्पन्न भेल। बैसार में दिल्ली- NCR के 15 टा मैथिल संस्था सँ 35 युवा मैथिल उपस्थित भेलाह आ एकस्वर में मिथिला आँदोलन लेल अपन प्रतिबद्धता लेल प्रण कयलनि।
उपस्थित मैथिलजन के सूची अछि :-
श्री रामबाबू सिंह , श्री मोहन राज झा , श्री बैजू ठाकुर , श्री विजय कुमार झा, श्री रंजीत लाल दास , श्री बीरबल यादव, ABMP
श्री आनंद झा, ABMP ,श्री मुरारी मैथिल, ABMP , श्री रोहित यादव, ABMP , श्री निशांत कुमार झा, श्री दीपक कुमार चौधरी , रेवती  रमण झा, श्री मदन कुमार ठाकुर   D M M ,  श्री अमलेश मंडल,  मोहम्मद अफजल रजा,  श्री शरत झा, राष्ट्रीय संयोजक मिरानिसे, श्री नीरज पाठक, श्री पंकज प्रसून,श्री गोविंद झा ,  श्री शंकर झा, श्री अरविंद झा, श्री यदुवीर यादव ,श्री संतकुमार यादव , श्री विजय यादव,  श्री विजय यादव , श्री ललित कुमार , श्री अजीत यादव, श्री पंकज झा, ,श्री पप्पू कुमार, श्री अमित कुमार ,श्री सोनू कुमार , श्री विद्या कुमार,श्री आलोक कुमार , श्री राजेश झा ,श्री मणिभूषण झा 'राजू' , 
आयोजन के सबसँ पैघ चमक छल श्री रेवती रमण झाजी के उपस्थिति जहि सँ कार्यक्रम में विशेष आकर्षण बनल । सबगोटे अपन-अपन विचार रखला आ किछु विंदु पर सबकियो सहमति देलनि। मिथिला एकीकरण के जे एखन निजी प्रयास सब विभिन्न स्रोत वा संस्था सँ चलि रहल अछि ओहि के सामूहिक रुप सँ करबाक लेल प्रस्ताव पर विचार भेल, सर्व-वर्ण आ सर्व-धर्म के लोकक संग लय क । मोहनराज झा, रोहित यादव, बीरबल यादव, आनंद झा, गोविंद झा, नीरज झा, नीरज पाठकजी, पंकज प्रसूनजी संग सब लोक अपन-अपन विचार रखलनि आ अंत में श्री शरत झाजी अपन संक्षिप्त वक्तव्य में एहि प्रयास के प्रोत्साहना कयलनि आ अपन मार्गदर्शन संगहि अपन सतत सहयोग के आश्वाशन देलनि ।



   मिथिला एकीकरण लेल घर-घर तक पहुँचकय लोक के जोड़य के आ जे मैथिल जहि तरहे सहयोग कय सकैथ हुनका संग लय चलय के निर्णय भेल।

.

      कार्यक्रम के अंत में "मैथिल मंच" द्वारा विचार देल गेल जे एकटा "युवा मैथिल सम्मेलन" के आयोजन कय आजुक एहि प्रयास के राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार कयल जाए । सर्वसम्मति सँ निर्णय भेल जे 22 जनवरी 2017 के एकटा "युवा मैथिल सम्मेलन" के आयोजन कयल जायत "मैथिल मंच" के संयोजन में, आयोजन स्थल के सूचना जल्दिए करब ।
.
.
जय मिथिला
जय जय मैथिल
www.maithilmanch.com

बुधवार, 9 नवंबर 2016

500-1000 के नोट बंद: जानिए - आपके मन में उठ रहे इन सवालों के जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार रात देश को संबोधित करते हुए कालाधन पर लगाम लगाने के लिए कई बड़े
ऐलान किए।
नई दिल्ली, (जेएनएन)। नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बड़ा एलान किया। पांच सौ और हजार रुपए के नोट मंगलवार आधी रात से बंद कर दिए गए हैं। इन नोटों को 31 दिसंबर तक बदला जा सकेगा। बुधवार को बैंक बंद रहेंगे। 10 नवंबर तक देशभर के दो लाख से ज्यादा एटीएम काम नहीं करेंगे।
मंगलवार रात राष्ट्र के नाम संदेश में मोदी ने कहा - हमने काले धन के चोरों के लिए दरवाजे बंद कर दिए हैं। देश अब शुचिता की दिवाली मनाए। दीपावली के बाद ईमानदारी के इस उत्सव में आप बढ़चढ़कर भाग लें।
 प्रश्न और उत्तर के जरिए जानें क्या है ये फैसला और कैसे बदल सकेंगे नोट.
प्रश्न 1 - क्या फैसला हुआ?
उत्तर- 500-1000 के नोट बंद किए गए।
प्रश्न 2- कब से बंद हो रहे हैं ये नोट?
उत्तर- 08 नवंबर रात 12:00 बजे से।
प्रश्न 3- ऐसा क्यों किया गया?
उत्तर- भ्रष्टाचार, हवाला कारोबार, आतंकवाद की फंडिंग और जाली नोट रोकने के लिए और बेईमानों का कालाधन सामने लाने के लिए।
प्रश्न 4- अब क्या होगा?
उत्तर- 500-1000 के पुराने नोट आप बैंक या पोस्ट ऑफिस में आईडेंटिटी कार्ड जैसे आधार कार्ड, मतदाता पत्र, राशन कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड दिखाकर बदल सकेंगे। आरबीआई ने 500 और 2000 रुपए के नए नोट निकाले हैं। ये 10 नवंबर से जारी होंगे।
प्रश्न 5- पुराने नोट बदलने की क्या इसकी कोई आखिरी तारीख तय है?
उत्तर- 30 दिसंबर तक ये नोट बैंक में जमा कराए जा सकेंगे।
प्रश्न- 6 क्या इसके बाद भी नोट बदले जा सकते हैं?
उत्तर- हां, ये नोट 31 मार्च 2017 तक घोषणा पत्र (डिक्लरेशन फॉर्म) के साथ सीधे आरबीआई में जमा कराए जा सकेंगे।
प्रश्न 7- एक बार में 500-1000 के कितने नोट जमा किए जा सकेंगे?
उत्तर-10 से 24 नवंबर तक एक दिन में 4000 रुपए मूल्य के नोट ही जमा कर सकेंगे।
प्रश्न 8 - क्या बैंक में 9 नवंबर से ही 500-1000 के नोट जमा होंगे?
उत्तर- नहीं। नई व्यवस्था लागू करने के लिए बैंक 9 नवंबर को बैंक बंद रहेंगे। 10 नवंबर से खुलेंगे।
प्रश्न 9- एटीएम से अगर 500-1000 के नोट निकले तो क्या करें?
उत्तर- एटीएम से 500-1000 के नोट हटाने के लिए इन्हें बुधवार-गुरुवार को बंद रखा जाएगा।
प्रश्न10- 10 नवंबर के बाद क्या एटीएम से रकम निकाल सकते हैँ?
उत्तर- 10 नवंबर के बाद एटीएम से एक दिन में सिर्फ 2000 रुपए निकालने की लिमिट तय की गई है।
प्रश्न11- क्या कार्ड और चेक से लेनदेन पर कोई असर होगा?
उत्तर- नहीं। कार्ड और चेक से लेनदेन पहले की तरह होता रहेगा।
प्रश्न12- क्या सरकार ने कोई और रियायत दी है?
उत्तर- हॉस्पिटल, एयरपोर्ट, बस स्टेशन, पेट्रोल पंप पर 11 नवंबर रात 12 बजे तक 500-1000 के नोट लिए जाएंगे।
प्रश्न13- क्या नए नोट निकालेगी सरकार?
उत्तर- हां, सरकार 500 और 2000 के नए नोट निकालेगी।
प्रश्न 14- इन नोटों में क्या होगा?
उत्तर- 500 के नोट पर लाल किला और 2000 के नोट पर मंगलयान के चित्र होंगे।
प्रश्न- 15- आप क्या करें और क्या ना करें?
उत्तर- कोई 500 या 1000 के नोट देकर इन्हें बदलने के लिए कहे तो बैंक न जाएं। सिर्फ अपने नोट बदलें। क्योंकि नोट बदलने के लिए आईडेंटिटी कार्ड जरूरी होगा। इनका पुख्ता रिकॉर्ड रखा जाएगा। वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी। हालांकि, आप अगर अपने नोट बदलने जा रहे हैं और ये काला धन नहीं है तो चिंता करने की कोई बात नहीं। आप आराम से नोट बदल सकेंगे।
प्रश्न16- इस फैसले का कहां होगा असर और कौन होगा ज्यादा प्रभावित?
उत्तर- पेट्रोल पंप, मे़डिकल स्टोर, छोटी किराना दुकानें, हॉस्पिटल, टोल प्लाजा, स्ट्रीट फूड, पर्यटन स्थल जैसी जगहों पर कैश का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। यहां शुरुआती कुछ दिनों में लोगों को परेशानी हो सकती है।
कैसे दिखेंगे नए नोट
  • 500 रुपए का नया नोट
  • 500 रुपए के पुराने नोट के बदले सरकार ग्रीन कलर का 500 रुपए का नोट जारी करेगी।
  • 500 रुपए के नए नोट महात्मा गांधी न्यू सीरीज ऑफ नोट्स कहलाएंगे। साइज में पहले से छोटा होगा। पीछे की तरफ लाल किले की तस्वीर होगी।
2000 रुपए का नया नोट
  • 2000 रुपए का नया नोट पिंक यानी गुलाबी कलर का होगा।
  • पीछे की तरफ मंगलयान की तस्वीर होगी। यह देश के साइंटिफिक अचीवमेंट को बयां करेगी।
  • इसका साइज भी छोटा होगा। स्वच्छ भारत अभियान का संदेश होगा।
क्या कहा आरबीआई ने?
  • आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल ने कहा, “जल्दी ही नए नोट मार्केट में लाने के लिए प्रोडक्शन बढ़ाएंगे।”
  • “आरबीआई और डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स में कंट्रोल रूम बना रहे हैं।”
  • फाइनेंस सेक्रेटरी शशिकांत दास ने बताया- सरकार एक बड़ा फैसला है। नए नोट 10 नवंबर के बाद मिलने शुरू हो जाएंगे।”
सरकार ने 500 और 1000 रुपए के नोट बंद क्यों किए?
  • सरकार करप्शन और ब्लैकमनी पर अंकुश लगाना चाहती है। क्योंकि इसका इस्तेमाल आतंकवाद के लिए किया जा रहा था।
  • जाली नोट की खपत को रोका जा सकेगा।
कहां बदल सकते हैं नोट?
500 और 1000 के नोट आप बैंक और पोस्ट ऑफिस में बदल सकते हैं।
कब तक बदल सकते हैं?
10 नंवबर से 30 दिसंबर तक। लेकिन साथ में पहचान पत्र लाना होगा।
इसके बाद भी क्या बदले जा सकते हैं?
घोषणा पत्र के साथ ये नोट 31 मार्च 2017 तक जमा आरबीआई में जमा करा सकते हैं।
एक बार में 500-1000 के कितने नोट जमा किए जा सकेंगे?
10 से 24 नवंबर तक एक दिन में 4000 रुपए मूल्य के नोट ही जमा कर सकेंगे।
बैंंक कब बंद रहेंगे? एटीएम कब बंद रहेंगे?
9 नवंबर को बैंक तथा 9 और 10 नवंबर को एटीएम बंद रहेंगे।
नवंबर के बाद क्या एटीएम से रकम निकाल सकते हैँ?
10 नवंबर के बाद एटीएम से एक दिन में सिर्फ 2000 रुपए निकालने की लिमिट तय की गई है।
क्या कार्ड और चेक से लेनदेन पर कोई असर होगा?
नहीं। कार्ड और चेक से लेनदेन पहले की तरह होता रहेगा।
क्या सरकार ने कोई और रियायत दी है?
हॉस्पिटल, एयरपोर्ट, बस स्टेशन, पैट्रोल पंप पर 11 नवंबर रात 12 बजे तक 500-1000 के नोट लिए जाएंगे।

http://www.jagran.com/news/national-how-governments-courency-move-will-help-the-common-man-15003268.html